फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On spot admission will be available for vacant seats of ITI in himachal

धर्मशाला: आईटीआई की खाली सीटों के लिए ऑन स्पाट मिलेगा प्रवेश

Sat, 02 Oct 2021 02:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 02:05 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2021-22 में प्रवेश में ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 23,334 सीटें उपलब्ध थीं। इसके लिए पहले और दूसरे चरण की काउसलिंग हो चुकी है। वहीं अब विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदनगर ने ऑन स्पाट प्रवेश देने का एलान किया है।

विज्ञापन
On spot admission will be available for vacant seats of ITI in himachal
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों पर ऑन स्पाट प्रवेश मिलेगा। 11 अक्तूबर से संस्थान स्तर पर यह प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान पात्र अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर रिक्त पड़े विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश के सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2021-22 में प्रवेश में ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 23,334 सीटें उपलब्ध थीं। इसके लिए पहले और दूसरे चरण की काउसलिंग हो चुकी है। वहीं अब विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदनगर ने ऑन स्पाट प्रवेश देने का एलान किया है। 11 अक्तूबर से वही अभ्यर्थी ऑन स्पॉट प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिनके दसवीं कक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक हैं।

विज्ञापन


वहीं 12 अक्तूबर को 55 से 70 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा 13 अक्तूबर को पास प्रतिशतता से 55 प्रतिशत और 14 अक्तूबर को पास प्रतिशतता से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अब तक प्रथम राउंड में 12,633 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें से 6258 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया। वहीं सरकारी और निजी आईटीआई में 17,076 रिक्त सीटों के लिए द्वितीय राउंड में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 7602 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। द्वितीय राउंड में चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर है, इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई को अवकाश वाले दिनों दो और तीन अक्तूबर को भी खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवा सकें। 
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 11 अक्तूबर से रिक्त रही सीटों पर प्रवेश स्पॉट राउंड शुरू किया जाएगा। इस दौरान संस्थान स्तर पर ही पात्र अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। वहीं दूसरे राउंड के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए छुट्टी वाले दिन दो और तीन अक्तूबर को भी संस्थान दस्तावेजों की जांच पड़ताल के लिए खुले रखने का निर्णय लिया गया है। - विवेक चंदेल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed