फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nursing exam schedule released by hpu shimla, will start from December 15

नर्सिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, 15 दिसंबर से होंगी शुरू

Fri, 04 Dec 2020 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Nursing exam schedule released by hpu shimla, will start from December 15
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीनों नर्सिंग कोर्स की परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू होंगी और जनवरी 2021 तक चलेंगी। बीएससी नर्सिंग बेसिक, पोस्ट बेसिक और एमएसी नर्सिंग की परीक्षाओं का जारी किया शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। जारी शेडयूल के मुताबिक पोस्ट बेसिक कोर्स प्रथम और द्वितीय वर्ष की  परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और पांच जनवरी तक तक चलेंगी।

विज्ञापन


 एमएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा शेडयूल के अनुसार परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 23 दिसंबर तक संचालित की जाएंगी। बीएससी नर्सिंग बेसिक कोर्स के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 8 जनवरी 2021 तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा केंद्र भी स्थापित कर दिए हैं। बीएससी नर्सिंग के लिए 17 केंद्र, पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 12, एमएससी नर्सिंग के लिए 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed