फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nursing council extended date for aadhaar registration

नर्सों को राहत, काउंसिल ने आधार पंजीकरण के लिए फिर बढ़ाई तिथि

Tue, 07 Nov 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Nov 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
nursing council extended date for aadhaar registration

हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने आधार रजिस्ट्रेशन के लिए तारीख बढ़ाकर प्रदेशभर की नर्सों को राहत दी है। विभिन्न जिलों में सेवाएं दे रही नर्सें अब 15 दिसंबर तक नर्सिंग काउंसिल में आकर आधार रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार कौशल्या चौधरी ने बताया कि काउंसिल में एकाएक भीड़ उमड़ने, मंडी और कांगड़ा की नर्सिज की ज्यादा संख्या होने के कारण यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आधार रजिस्ट्रेशन करवाने वाली नर्सों की संख्या 20 हजार के करीब थी। इनमें से 15 हजार आधार रजिस्ट्रेशन हो चुका है। लेकिन पांच हजार का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। इस कारण काउंसिल ने पहले दस नवंबर तक आधार रजिस्ट्रेशन करवाने की
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम तारीख तय की थी। सोमवार को हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल आईजीएमसी में सौ से अधिक नर्सें आधार रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंची थीं। आलम यह था कि काउंसिल के बाहर विभिन्न जिलों से आई नर्सिज की लंबी लाइनें सड़कों तक लग गईं थी।

इसके बाद आधे से अधिक नर्सों को बिना रजिस्ट्रेशन करवाए ही लौटना पड़ा। जबकि सभी नर्सों का आधार रजिस्ट्रेशन न होने की शिकायत भी रजिस्ट्रार के पास पहुंची थी। इसके बाद रजिस्ट्रार ने दिल्ली में बात कर नई तिथि घोषित करने का एलान किया। ऐसे में अब नई तिथि घोषित होने के बाद पूरे प्रदेश की नर्सिस को लाभ मिलेगा।

मंडी और कांगड़ा में होनी है सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

nursing council extended date for aadhaar registration

मंडी और कांगड़ा जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होनी है। इन दोनों जिलों से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नर्सों की संख्या एक हजार से अधिक है। ऐसे में तिथि बढ़ाने से इन नर्सों को फायदा होगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नर्सिज को आईजीएमसी नर्सिंग काउंसिल ही आना होगा।

दस जिलों के लिए अलग-अलग तारीख जारी
नर्सिंग काउंसिल की ओर से जिलेवार सूची भी जारी की गई है। शिमला की नर्सों को 13 व 14 नवंबर, सोलन 15 व 16 नवंबर, सिरमौर 17 और 18 नवंबर, बिलासपुर 20 और 21 नवंबर, हमीरपुर 22 और 23 नवंबर, मंडी 24, 25 और 27 नवंबर, कुल्लू 28 और 29 नवंबर, कांगड़ा 30 नवंबर, 1 और 2 दिसंबर, चंबा 4 और 5 दिसंबर के अलावा ऊना की नर्सिज के लिए 6 और 7 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed