अपने जिले में परीक्षा दे सकेंगे अब परीक्षार्थी, नए एडमिट कार्ड जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित तकनीकी समस्या को दूर कर दिया है। अब अभ्यर्थी अपने गृह जिले में स्थापित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे।
शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 99 पदों को भरने के लिए चयन आयोग 26 अगस्त को सायंकालीन सत्र में परीक्षा करवाएगा। इसके लिए आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण कुछ अभ्यर्थियों को गृह जिले की बजाय अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित हो गए थे।
इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के बारे में अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन आयोग से संपर्क के इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने इसे तकनीकी खराबी बताते हुए त्रुटि को दूर कर दिया।
इस दिन होगी शारीरिक शिक्षा अध्यापक की भर्ती परीक्षा
पोस्ट कोड 634 में शारीरिक शिक्षा अध्यापक की भर्ती परीक्षा 26 अगस्त को सायंकालीन सत्र में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगी। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 634 में किन्हीं तकनीकी खराबी के कारणों से अभ्यर्थियों के रोल नंबर और परीक्षा केंद्र एक जिले से दूसरे जिले में आवंटित हो गए थे।
अब आयोग की ओर से उन अभ्यर्थियों को नए रोलनंबर और परीक्षा केंद्र जारी कर दिए गए हैं। उसी के अनुसार उन अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजे गए हैं। सचिव ने कहा कि आयोग ने 16 अगस्त को नई सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा दे सकते हैं।