{"_id":"58f1b3a84f1c1bbc4ccf5b73","slug":"now-on-demands-exams-for-fail-students-in-sos","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, फेल होने पर कभी भी दे सकेंगे पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, फेल होने पर कभी भी दे सकेंगे पेपर
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो में फेल अभ्यर्थियों का अब एक साल बर्बाद नहीं होगा। अभ्यर्थियों को फेल होने के बाद वार्षिक परीक्षा देने के लिए एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो में फेल अभ्यर्थियों का अब एक साल बर्बाद नहीं होगा। अभ्यर्थियों को फेल होने के बाद वार्षिक परीक्षा देने के लिए एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिस विषय की भी तैयारी पूरी होगी, अभ्यर्थी उसी समय उस विषय की परीक्षा दे सकेगा।
विज्ञापन
इसकी सुविधा एनआईओएस (नेशनल ओपन स्कूल) का क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला दे रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी ऑन डिमांड पेपर दे सकते हैं। इतना ही नहीं, एनआईओएस ने अभ्यर्थियों को टीओसी (ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट) की सुविधा भी दी है।
विज्ञापन
फिलहाल एनआईओएस ने ऑन डिमांड परीक्षा और टीओसी की सुविधा केंद्रीय विद्यालय योल, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के परीक्षा केंद्र में दी है। बाद में अन्य परीक्षा केंद्रों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
क्या है ऑन डिमांड एग्जाम और टीओसी
ऑन डिमांड एग्जाम की सुविधा के तहत एनआईओएस से मैट्रिक और जमा दो की परीक्षा में एक बार बैठने के बाद यदि अभ्यर्थी का कोई पेपर पास नहीं होता। तो परिणाम के एक माह बाद जब भी उसकी परीक्षा की तैयारी पूरी हो, वह परीक्षा दे सकता है।
इस प्रकार जैसे-जैसे जिस विषय की तैयारी करता रहेगा। वैसे-वैसे पेपर दे सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी और एनआईओएस को परीक्षा लेने के लिए डिमांड करनी होगी। वहीं टीओसी के तहत यदि अभ्यर्थी किसी अन्य बोर्ड में मैट्रिक या जमा दो के जिन भी पेपरों में फेल है।
ऐसी स्थिति में फेल विषयों के पेपर एनआईओएस में दे सकता है, जबकि पूर्व में पास विषयों के अंकों को जोड़कर एनआईओएस अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करेगा।
एनआईओएस के रीजनल सेंटर धर्मशाला में ऑन डिमांड एग्जाम और टीओसी की सुविधा शुरू की है। हिमाचल से करीब 100 अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।- संजीव शर्मा, क्षेत्रीय निदेश एनआईओएस