{"_id":"5a0b0d9e4f1c1b0d698bba4f","slug":"now-it-will-be-set-for-psychology-philosophy-and-education-subjects-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मनोविज्ञान, दर्शन और शिक्षा विषयों के लिए भी होगा सेट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब मनोविज्ञान, दर्शन और शिक्षा विषयों के लिए भी होगा सेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अब राज्य स्तरीय योग्यता परीक्षा (सेट) मनोविज्ञान, दर्शन और शिक्षा विषयों के लिए भी होगी। यूजीसी से मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग ने इन तीनों विषयों मेें सेट लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इससे पहले केवल 19 विषयों के लिए ही ये परीक्षा होती रही है। अब इन विषयों की संख्या बढ़ाकर 22 कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन 27 नवंबर तक मांग लिए गए हैं। परीक्षा मार्च महीने में होगी। आयोग के सदस्य सचिव अशोक गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
अभी तक ये परीक्षा केमिकल साइंसेज, अंग्रेजी, लाइफ साइंसेज, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, संगीत, भौतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन और मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विषयों के लिए होती रही है।
विज्ञापन
आगे से ये परीक्षा इन सभी विषयों के लिए होगी। ये परीक्षा कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर लेक्चररशिप के लिए मौलिक परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। हाल ही में आयोग ने इसके लिए यूजीसी को अनुमति देने को लिखा, जिसके बाद यूजीसी से मान्यता मिल गई।