फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Hundred seats in food craft institute khanyara dharamshala

फूड एंड क्राफ्ट संस्थान में बढ़ीं 100 सीटें, एडमिशन के लिए करें आवेदन

Fri, 17 May 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 May 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Now Hundred seats in food craft institute khanyara dharamshala
फाइल फोटो

दुबई, ओमान और दोहा सहित देश के पांच सितारा होटलों को 600 से अधिक प्रशिक्षित स्टाफ प्रदान करने वाले फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खनियारा (धर्मशाला) में इस शैक्षणिक सत्र से पांच पाठ्यक्रमों में 100 सीटें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


ऐसे में प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30 की बजाय 50 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले सकेंगे। संस्थान में प्रवेश के लिए 25 मई से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जुलाई के पहले सप्ताह  में मेरिट बनेगी। 29 जुलाई से संस्थान में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन


फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खनियारा में फूड प्रोडक्शन, एफएडंबी सर्विसेज, हाउस कीपिंग, फ्रंट ऑफिस और बेकरी में डिप्लोमा करवाया जा रहा है। साल 2012 से संचालित किए जा रहे संस्थान में सभी पाठ्यक्रमों में 30 सीटें निर्धारित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए इन सभी पाठ्यक्रमों में सीटों में बढ़ोतरी कर 30 की बजाय 50 कर दिया गया है। डेढ़ साल के डिप्लोमा कोर्स में करीब 40 से 45 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। 

उधर, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि साल 2012 से अब तक संस्थान से करीब 602 युवा प्रशिक्षण लेकर पास आउट हुए हैं। इन सभी प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट देश-विदेश के पांच सितारा होटलों में हुई है।

अब तक संस्थान का 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड रहा है। होटल इंडस्ट्री में कॅरियर के मामले में तेजी से वृद्घि हुई है। होटल में प्रशिक्षित स्टाफ के लिए देश-विदेश में मांग अधिक है, लेकिन इसकी सप्लाई कम है। ऐसे में इस इंडस्ट्री के साथ जुड़कर युवा भविष्य संवार सकते हैं।


ये प्रशिक्षु दे रहे विदेशों में सेवाएं
संस्थान से पास आउट राहुल ठाकुर सेंट रेगिस दुबई, राजेश कुमार पैराडाइज मालदीवस, तिलक राज सेंटर मसकट होटल ओमान और रोहित चौधरी फ्रेशर सूट्स दोहा में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed