गुड न्यूज! इस कोर्स की पढ़ाई करने पर हर महीने मिलेंगे 5000, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब परफॉर्मिंग आर्ट (प्रदर्शन कला) में डिग्री करने वालों को 3000 से 5000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। यह भत्ता केंद्र सरकार का भाषा एवं सांस्कृतिक मंत्रालय देगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
पात्र अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन जिला के भाषा अधिकारी (डीएलओ) कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
गायन, नृत्य, कॉमेडी, नाटक आदि के लिए मंच पर प्रदर्शन की कला के लिए परफॉर्मिंग आर्ट डिग्री होती है। स्नातक स्तर पर प्रदर्शनकारी कला डिग्री तीन वर्ष की होती है। बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग डिग्री को बीए के समानांतर माना जाता है।
इसके अलावा मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट डिग्री को एमए के समकक्ष माना जाता है। यह डिग्री प्रदेश के चुनिंदा सरकारी कॉलेजों में ही होती है। कुछ निजी कॉलेजों में भी इस प्रकार की डिग्री करवाई जाती है।
इन छात्रों को ही मिल पाएगा भत्ता
स्नातक डिग्री करने वाले विद्यार्थियों को 3000 रुपये मासिक भत्ता और स्नातकोतर डिग्री करने वालों को 5000 रुपये भत्ता मिलेगा। इसके लिए किसी प्रकार की आयु सीमा या परिवार की न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
केवल विद्यार्थी का कॉलेज में दाखिला होना चाहिए। हर माह उनके खाते में भत्ते की राशि पड़ जाएगी। कला को प्रोत्साहित करने व संस्कृति के संरक्षण के लिए यह भत्ता विभाग द्वारा दिया जाएगा।
उधर, जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि परफॉर्मिंग आर्ट में डिग्री करने वाले विद्यार्थी भत्ते के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।