फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Free wi-fi in 18 colleges of Himachal

अब इन कालेजों में लें फ्री वाई-फाई का मजा, जियो देगी सुविधा

Tue, 03 Jan 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Jan 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
Now Free wi-fi in 18 colleges of Himachal

हिमाचल प्रदेश के 18 सरकारी कॉलेजों में मंगलवार से फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सचिवालय स्थित अपने दफ्तर से योजना का शुभारंभ करेंगे। रिलायंस मोबाइल कंपनी जियो के माध्यम से फ्री वाई-फाई की सुविधा कॉलेजों में मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन

 
सूबे के 18 कॉलेजों में फ्री वाई-फाई की सुविधा देने के लिए पूरी नेट वर्किंग कर दी गई है। 14 कॉलेजों में कार्य जारी है। फ्री वाई-फाई सुविधाएं देने के लिए कॉलेजों में विशेष जोन बनाए जाएंगे। सभी विद्यार्थियों के मोबाइल फोन पर वाई-फाई के सिग्नल दिखाई देंगे।
विज्ञापन


सुविधा लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने-अपने मोबाइल नंबर का पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के दौरान ऑनलाइन कुछ ब्योरा देना पड़ेगा। जानकारी देने के बाद मोबाइल फोन पर पासवर्ड मिलेगा। इस पासवर्ड को लिखने के बाद फ्री वाई-फाई की कनेक्टिविटी विद्यार्थियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी फ्री वाई-फाई का दुरुपयोग न करें, इसकी पूरी मानीटरिंग रिलायंस कंपनी द्वारा की जाएगी। फ्री वाई-फाई सुविधा मिलने से विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सहयोगी बनने वाले पाठ्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।

पहले चरण में 18 कॉलेजों में मंगलवार से सुविधा शुरू होगी। एक माह के भीतर 14 कॉलेजों में सुविधा देने की तैयारी है। शेष कॉलेजों में अगले चरण के तहत फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी फ्री वाई-फाई सुविधा का सकारात्मक प्रयोग कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।


इन कॉलेजों में मिलेगी सुविधा
एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, कोटशेरा कॉलेज चौड़ा मैदान, आरकेएमवी शिमला, रामपुर, नाहन, हरीपुर, नगरोटा बगवां, शाहपुर, ठियोग, हमीरपुर, पालमपुर, सोलन, कुल्लू, नालागढ़, पावंटा साहिब, घुमारवीं, सुजानपुर टीहरा और मंडी कालेज में फ्री वाई फाई की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed