{"_id":"5fff158a8ebc3e2e25748a9b","slug":"now-final-round-of-counseling-will-be-held-in-agriculture-university-palampur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नहीं, अब कृषि विवि में होगी अंतिम दौर की काउंसलिंग, शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑनलाइन नहीं, अब कृषि विवि में होगी अंतिम दौर की काउंसलिंग, शेड्यूल जारी
Wed, 13 Jan 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कृषि विवि पालमपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कृषि विवि पालमपुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए अब अंतिम दौर की काउंसलिंग शुरू होगी। विवि ने इसके लिए शेड्यूल तय कर लिया है। अंतिम दौर की होने वाली इस काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को स्वयं कृषि विवि पालमपुर में हाजिर होना होगा, साथ ही अभ्यर्थी विवि की खाली सीटों की संख्या और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट दे सकते हैं। अंतिम दौर 27 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
बीवीएससी (वेटरनरी) के लिए 27 जनवरी, बीएससी (ऑनर्स) कृषि के लिए 28 जनवरी, बीएससी फिजिकल और लाइफ साइंस के लिए 29 जनवरी, बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी) के लिए 30, बीएससी (ऑनर्स) कम्यूनिटी-साइंस के लिए एक फरवरी, एमएससी कृषि के लिए 27 जनवरी, एमवीएससी के लिए 28 फरवरी, एमएससी (कम्यूनिटी साइंस) के लिए 29 फरवरी और डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान महाविद्यालय के पीएचडी प्रोग्रामों के लिए फाइनल काउंसलिंग 30 जनवरी को होगी। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि खाली सीटों की संख्या और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए वे वेबसाइट पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग में इस बार अभ्यर्थियों को विवि में आना होगा। जबकि यह काउंसलिंग पहले ऑनलाइन हुई थी।
विज्ञापन