{"_id":"5819ec984f1c1b0e5743696a","slug":"now-exam-in-old-pattern-for-icdeol-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल छात्रों के लिए अच्छी खबर, पुराने पैटर्न पर दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इक्डोल छात्रों के लिए अच्छी खबर, पुराने पैटर्न पर दे सकेंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी के इक्डोल ने बीए, बीकॉम द्वितीय वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुराने पैटर्न पर परीक्षा देने का अवसर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष के उत्तीर्ण छात्रों को तृतीय वर्ष में पुराने पैटर्न के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2016-17 में प्रवेश लेने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
इक्डोल के निदेशक आचार्य पीके वैद्य ने बताया कि इच्छुक छात्र इक्डोल के काउंटर से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीए तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 3,000 तथा बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 3,600 रुपये फीस के साथ 21 नवंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद 05 दिसंबर तक 500 रुपये और 20 दिसंबर तक 1000 तथा 05 जनवरी 2017 तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा। इससे संबधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन