फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Center for Excellance at Nagrota college.

हिमाचल के इस कॉलेज में सेंटर फॉर एक्सीलेंस को मिली मंजूरी

Mon, 18 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Now Center for Excellance at Nagrota college.

हिमाचल प्रदेश टेक्निककल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने नगरोटा बगवां स्थित राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सेंटर फॉर एक्सीलेंस को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को हमीरपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो आरएल शर्मा की अध्यक्षता में हुई अकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद काउंसिल के सभी सदस्यों ने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


नगरोटा कॉलेज में अब विदेश के टैक्सास यूनिवर्सिटी और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि दोनों के सहयोग से यहां पर इलेक्ट्रिकल एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में एक्सीलेंस सेंटर खुलेगा। दोनों विवि के बीच एमओयू भी साइन हो गया है। इसके साथ ही काउंसिल ने हिमाचल में पीएचडी का रिसर्च सेंटर खोलने को भी अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अब विवि प्रदेश भर में अपने अधीन चल रहे महाविद्यालयों से रिसर्च सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करेगा। जिस महाविद्यालय में आधारभूत ढांचा, प्रशिक्षित योग्य स्टाफ और शोध उपलब्धियों समेत अन्य मापदंडों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा नगरोटा बगवां कॉलेज में एमबीए की स्वीकृत कुल सीटों को 35 से बढ़ाकर 45 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएस की तर्ज पर होगा सेलेबस में बदलाव
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि ने इंजीनयरिंग के तीसरे और चौथे सेमेस्टर जबकि एमबीए, एमसीए और फार्मेसी के सेलेबस को च्वाइस बेस्ट के्रेडिट सिस्टम (सीबीएस) की तर्ज पर बदलाव करेगा। इससे पहले इंजीनियरिंग को छोड़ अन्य विभागों में सीबीएस सिस्टिम लोगू नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed