फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Adhar Card compulsory for Scholarships and fellowships.

अब स्कॉलरशिप चाहिए तो बनवाना ही पड़ेगा आधारकार्ड

Wed, 20 Jul 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jul 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
Now Adhar Card compulsory for Scholarships and fellowships.

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को अब बिना आधार कार्ड फेलोशिप, छात्रवृत्ति और अन्य प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलेगी। संबंधित राशि छात्रों के बैंक खाते में तभी जाएगी, जब आधार नंबर से उनका नाम जुड़ेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी कुलपतियों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा सचिव ने इस बाबत देश के सभी राज्यों के शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया।

वेबसाइट पर अपलोड होंगे आधार नंबर

Now Adhar Card compulsory for Scholarships and fellowships.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि छात्रवृत्ति, फेलोशिप और अन्य प्रकार की सब्सिडी प्राप्त करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों के आधार नंबर एकत्र कर संबंधित संस्थान अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें।

जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाए हैं। उन्हें जल्द से जल्द कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण करने को कहा जाए। शैक्षणिक सत्र 2016-17 से छात्रवृत्ति, फेलोशिप देने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी कर आधार कार्ड की अनिवार्यता से अवगत करवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed