फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   north region handball championship in bilaspur

यहां होगी उत्तर क्षेत्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता, टीमों का पहुंचना शुरू

Thu, 21 Dec 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
north region handball championship in bilaspur

उत्तर क्षेत्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का पहुंचना शुरू हो गया है। बिलासपुर कॉलेज में 22 दिसंबर से शुरू होने जा रहे उत्तर क्षेत्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होने जा रहा है। स्पर्धा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिलासपुर कॉलेज मेजबानी के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर प्रवेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभांरभ जिलाधीश बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर करेंगे, वहीं समापन कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान करेंगे। प्रतियोगिता में खेल जगत की नामी हस्तियां भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। 
विज्ञापन


23 दिसंबर को विशेष अतिथि के रूप में जूडो स्टार 2014 में कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक, जूनियर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता नवजोत चन्ना यहां पहुंचेंगे। 25 दिसंबर को आनंदेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक्स संघ बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कबड्डी स्टार भी करेंगे शिरकत

north region handball championship in bilaspur

कबड्डी स्टार अजय ठाकुर भी इसी दिन विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा स्थानीय महाविद्यालय की छात्रा रही अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी भी प्रतियोगिता मे बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगी। 

बिलासपुर कॉलेज में आने वाली किसी भी टीम को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी खिलाड़ियों के लिए मैस की व्यवस्था कॉलेज परिसर में ही की गई है। 

इस प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगी। शिमला विश्वविद्यालय से भारतीय टीम की कप्तान रहीं मेनिका, उप-कप्तान रही बबिता, निधि व ज्योति, शिवानी के साथ अन्य कई खिलाड़ी भी भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed