फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No technical error found in rusa result

खराब रिजल्ट पर पहली बैठक, नहीं निकली कोई तकनीकी खामी

Sat, 03 Sep 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Sep 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
No technical error found in rusa result
एचपीयू शिमला

रूसा तीसरे बैच के पहले सेमेस्टर के खराब परीक्षा परिणाम के मामले की छानबीन के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहली बैठक हुई। तीन घंटे तक चली मीटिंग में कमेटी ने साफ्टवेयर बनाने या परिणाम तैयार करने के स्तर पर किसी तरह की खामी को जांचा, वहीं कॉलेजों और मूल्यांकन केंद्रों से विवि को आनलाइन आए अवार्ड लिस्ट और परिणाम में दिखाए गए अवार्ड का मिलान भी किया।

विज्ञापन


इसमें फिलहाल ऐसी कोई बड़े स्तर की खामी नहीं पाई गई है, जिससे यूजी के बीए/बीएससी /बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का पूरे का पूरा परिणाम प्रभावित हो। डीन सीडीसी प्रो. एसएस चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद कमेटी सदस्यों ने परीक्षा शाखा के संबंधित अधिकारियों और कंप्यूटर साफ्टवेयर जानकार की मौजूदगी में मामले पर करीब तीन घंटे तक चरचा की।
विज्ञापन


पहली बैठक में जिन तथ्यों को खंगाला गया है, उसमें फिलहाल प्रथम सेमेस्टर के हजारों छात्रों के लिए कोई बड़ी राहत वाली खबर हो, ऐसा नहीं लगता है। अब तक 40 हजार में से घोषित करीब 32 हजार छात्रों के परीक्षा परिणाम में छात्र एक या एक से अधिक विषयों में फेल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन जारी

No technical error found in rusa result
राष्ट्रीय उच्‍चतर शिक्षा अभियान

कमेटी के अध्यक्ष और विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि साफ्टवेयर, अवार्ड एंट्री से लेकर परिणाम तैयार कर घोषित करने तक में कोई बड़े स्तर की खामी रही हो ऐसा कुछ भी फिलहाल नहीं लगता है। मामले की छानबीन चल रही है। शनिवार को एक बार फिर से कमेटी की बैठक होनी है, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग मूल्यांकन की प्रक्रिया जांची जानी है।

उसमें पता लगाया जाएगा कि कहीं मार्किंग में कोई कमी न रही हो। कमेटी संभवत: शनिवार को इस पर चरचा के बाद सोमवार तक ही पूरे मामले की गई छानबीन के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक में कमेटी सदस्य कॉलेज प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डा. राम लाल शर्मा, कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य डा. आरआर चौहान, कंप्यूटर एनालिस्ट डा. मुकेश कुमार सहित उप कुलसचिव नंद लाल वर्मा सभी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed