{"_id":"5791c1524f1c1bc148c4bb65","slug":"no-one-appeared-for-mpharm-counselling-of-hptu-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! खाली लौटे अफसर, एडमिशन लेने कोई नहीं आया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
OMG! खाली लौटे अफसर, एडमिशन लेने कोई नहीं आया
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की ओर से आयोजित काउंसलिंग के पहले दिन एम-फार्मेसी में एक भी एडमिशन नहीं हुई। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बड़ू में काउंसलिंग में आए विवि के अधिकारी और फार्मेसी कॉलेजों के अधिकारियों को एडमिशन के बिना ही बैरंग लौटना पड़ा। काउंसलिंग में फार्मेसी कॉलेजों का खाता तक नहीं खुल पाया।
विज्ञापन
अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी 25 और 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर काउंसलिंग का आयोजन करेगी। 25 जुलाई को आरक्षित श्रेणी, जबकि 26 जुलाई को अनारक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी। इस दौरान भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो 29 जुलाई को बी-फार्मेसी की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश में बी-फार्मेसी के 14, जबकि एम-फार्मेसी के चार कॉलेज चल रहे हैं। बुधवार को जीपैट टेस्ट के आधार पर एम-फार्मेसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया था, लेकिन एक भी विद्यार्थी ने इस काउंसलिंग में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
हिप्र तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार विनय कुमार ने बताया कि जीपैट टेस्ट के आधार पर एम-फार्मेसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया था, लेकिन एक भी विद्यार्थी ने इस काउंसलिंग में भाग नहीं लिया। अब 25 और 26 जुलाई को काउंसलिंग होगी।