फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NIT hamirpur start three new BTech courses

तीन नए बीटेक कोर्स शुरू करेगा एनआईटी हमीरपुर

Fri, 18 Jan 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Jan 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
NIT hamirpur start three new BTech courses

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में नए शैक्षणिक सत्र से तीन नए विभागों में बीटेक शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी मिलने पर मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, फिजिक्स इंजीनियरिंग और बायोसाइंस एंड बायो इंजीनियरिंग में भी बीटेक की पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


यह संस्थान भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन है। सिनेट में मुहर लगने के बाद प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ गवर्निंग में भेजा जाएगा। वर्तमान में आईआईटी बांबे और दिल्ली में ये बीटेक कोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में एनआईटी में तीनों विभागों में 30 से 40 सीटों पर करीब 120 सीटों पर कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों को अगले साल नववर्ष पर यह बड़ी सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी में वर्तमान में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, एनर्जी एंड इन्वारनमेंट और सिविल इंजीनियरिंग के अलावा मैनेजमेंट में पढ़ाई हो रही है। एमबीए और पीएचडी भी हो रही है। संस्थान में साढ़े तीन हजार से अधिक विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर के अलावा पीएचडी कर रहे हैं।

हिमाचल सरकार ने शुरू किया था आरईसी

NIT hamirpur start three new BTech courses

एनआईटी को हिमाचल सरकार ने भारत सरकार के साथ मिलकर 7 अगस्त, 1986 में क्षेत्रीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के तौर पर स्थापित किया था। प्रारंभिक चरणों में कक्षाएं बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में शुरू हुईं।

वर्ष 1987 में कक्षाओं को 320 एकड़ भूमि पर अणु में आवंटित भवन में शिफ्ट किया गया। 26 जून 2002 को इसका नाम क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बदलकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर दिया गया। 2000 में बीटेक के अलावा आर्किटेक्चर में पढ़ाई शुरू की गई। 2013 में केमिकल इंजीनियरिंग शुरू हुई।

एनआईटी हमीरपुर में तीन नए विभाग शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, फिजिक्स इंजीनियरिंग और बायोसाइंस एंड बायो इंजीनियरिंग में भी बीटेक की पढ़ाई होगी। सिनेट और बोर्ड ऑफ गवर्निंग में प्रस्ताव भेजा जा रहा है। 
- डॉ. विनोद यादव; निदेशक, एनआईटी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed