तीन साल में भी भर्ती प्रक्रिया पूरा नहीं कर पाया एनआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन की भर्ती तीन साल बाद भी अधर में लटकी है। टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के 50 पदों के लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर, 2015 को हुई थी।
एनआईटी ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के पश्चात के 3 से 10 जुलाई, 2017 तक साक्षात्कार का समय तय किया था, लेकिन 30 जून, 2017 को इंटरव्यू रद्द कर दिए गए। उसके बाद एक बार फिर एनआईटी हमीरपुर ने 15 से 19 जनवरी, 2018 तक इंटरव्यू का समय निर्धारित किया था।
इस बार भी साक्षात्कार शुरू होने से ठीक 3 दिन पहले 12 जनवरी को साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए। करीब तीन वर्ष बाद भी एनआईटी प्रबंधन इंटरव्यू पर स्थिति साफ नहीं कर रहा है। इससे चयनित उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में हैं।
लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने इसे एनआईटी प्रबंधन की नाकामी करार दिया है। अभ्यर्थियों में राजेश, सुदेश, पंकज और राजकुमार ने कहा है कि गत तीन वर्षों से इंटरव्यू का इंतजार कर रहें है, लेकिन प्रबंधन लगातार इंटरव्यू का टाल रहा है।