{"_id":"5ab250894f1c1b68248b67ab","slug":"nios-open-three-new-learning-center-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस ने हिमाचल में यहां खोले तीन नए अध्ययन केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईओएस ने हिमाचल में यहां खोले तीन नए अध्ययन केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्रदेश में तीन नए अध्ययन केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों में एनआईओएस से डीएलएड करने से वंचित शिक्षकों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि डीएलएड कोर्स करने वाले अप्रशिक्षित सेवारत शिक्षक जिनकी प्रधानाचार्य वेरिफिकेशन 21 से 28 फरवरी के बीच हुई है, उन शिक्षकों के लिए पीसीपी के लिए ये तीन अध्ययन केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
इनमें धर्मशाला, सोलन और मंडी डाइट शामिल है। मंडी डाइट में जिला कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, सोलन में जिला शिमला, सिरमौर, किन्नौर और सोलन व धर्मशाला डाइट में जिला कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना के शिक्षक पीसीपी की कक्षाएं लगाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ऐसे शिक्षक जिन्होंने व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम की कक्षाएं तो लगाई थी, परंतु उनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है या जिन्होंने किसी कारण से कक्षाएं नहीं लगाई हैं, वे शिक्षक भी इन अध्ययन केंद्रों में अपनी उपस्थिति पूरी कर सकते हैं।