{"_id":"60522e79015f6f7ad656eab0","slug":"nios-issued-date-for-deposing-examination-fee-for-the-upcoming-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस: आगामी परीक्षा के लिए 31 मार्च तक जामा करवाएं शुल्क","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईओएस: आगामी परीक्षा के लिए 31 मार्च तक जामा करवाएं शुल्क
Wed, 17 Mar 2021 09:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने जनवरी-फरवरी 2021 में आयोजित माध्यमिक 10वीं व उच्चतर माध्यमिक 12वीं की परीक्षा का परिणाम 15 मार्च को जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं अक्तूबर 2020 में आयोजित की जानी थीं लेकिन कोरोना महामारी के संकट के कारण इस वर्ष 2021 में आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम संस्थान की वैबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि जनवरी-फरवरी 2021 की परीक्षा में जो परीक्षार्थी असफल रहे हैं, वह जून 2021 में आयोजित होने वाली आगामी परीक्षा के लिए 31 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम द्वारा परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की वैबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफलाइन के माध्यम से परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं होगा। 100 रुपए प्रति विषय विलम्ब शुल्क सहित 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तथा 1500 रुपए समेकित विलम्ब शुल्क सहित 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आवेदन होगा।
विज्ञापन