{"_id":"5c1b7ac0bdec2256d5717f40","slug":"nios-deposit-dled-fee-up-to-10-january-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तारीख तक जमा करवाएं पीडीपीईटी, डीएलएड की फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस तारीख तक जमा करवाएं पीडीपीईटी, डीएलएड की फीस
Thu, 20 Dec 2018 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Dec 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) से डीएलएड और पीडीपीईटी ऑनलाइन (ब्रिज कोर्स) कर रहे प्रशिक्षु 10 जनवरी तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। पीडीपीईट के लिए 20 दिसंबर से 10 जनवरी, जबकि डीएलएड के लिए 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक फीस जमा करवाने की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी एनआईओएस की वेबसाइट dledbr.nios.ac.in और dled.nios.ac.in में लॉगइन कर फीस जमा करवा सकते हैं। पीडीपीईटी के 521 से 524 तक सभी चार विषयों का परीक्षा शुल्क 1000, जबकि डीएलएड 18 महीने का पांच विषयों 501 से 505 तक 250 रुपये प्रति विषय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
उधर, एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षक जो 501 से 505 तक की परीक्षा नहीं दे पाए या परीक्षा परिणाम में असफल रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थी केवल उन्हीं विषयों का परीक्षा शुल्क देंगे, जिस विषय की वे परीक्षा देंगे। परीक्षाएं फरवरी-मार्च-2019 में होंगी।
विज्ञापन