{"_id":"5ba23e35867a557f714f79e7","slug":"nios-declared-dled-exams-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस ने जारी किया डीएलएड परीक्षाओं का शेडयूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईओएस ने जारी किया डीएलएड परीक्षाओं का शेडयूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड करने वाले अप्रशिक्षित सेवारत शिक्षकों की द्वितीय चरण की परीक्षा 25 से 29 सितंबर तक होगी। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान धर्मशाला के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रशिक्षुओं को हाल टिकट आवंटित हो चुके हैं। प्रशिक्षु एनआईओएस की वेबसाइट से भी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट में खामियों पर शिक्षक मंच में रोष- धर्मशाला/हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट में खामियों पर रोष जताया। मंच ने मांग की है कि विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
मंच के प्रदेश संयोजक अश्वनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश वन्याल, तपिश थापा, विजय शमशेर भंडारी, अजय चौधरी, अमित शर्मा, संजीव राणा और सुनील राजपूत के अनुसार बोर्ड ने 9वीं से जमा दो कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 सितंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
बेवसाइट सही से काम नहीं कर रही है। पिछले वर्ष के फेल विद्यार्थियों की पंजीकरण अपने आप अगली कक्षाओं में हो गया। मंच ने मांग की है कि बेवसाइट में आ रही समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ पंजीकरण की तिथियों को 10 अक्तूबर तक बढ़ाया जाए।