{"_id":"5ae1cc624f1c1b360b8b6b88","slug":"new-uniform-dress-code-for-girl-students-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन रंगों की चेकदार वर्दी में दिखेंगी स्कूली छात्राएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब तीन रंगों की चेकदार वर्दी में दिखेंगी स्कूली छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को एक रंग की जगह अब तीन रंगों की चेकदार स्मार्ट वर्दी दी जाएगी। जयराम सरकार ने सरकारी स्कूलों की स्मार्ट वर्दी के रंग में बदलाव कर दिया है। बीते माह हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने लड़कियों के लिए भूरे रंग की वर्दी तय की थी।
विज्ञापन
अब सरकार ने पुराने फैसले में बदलाव करते हुए लड़कियों के लिए लाल, काले और सफेद रंग के बड़े चेक की वर्दी देने का फैसला लिया है। छात्राओं को लाल, काले और सफेद रंग के बड़े चेक की वर्दी दी जाएगी। नई वर्दी के लिए टेंडर करने को शिक्षा निदेशालय ने सिविल सप्लाई कारपोरेशन को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस साल सरकार ने स्मार्ट वर्दी देने का फैसला लिया है। सरकार से मंजूर हुए प्रस्ताव के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की हरे रंग की पैंट और हरे रंग की चेक शर्ट होगी।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थियों को वर्दी के दो-दो सेट दिए जाएंगे। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई के लिए दो सौ रुपये दिए जाएंगे जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को वर्दी सिलवाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक सभी विद्यार्थियों की अब एक समान वर्दी देने का जयराम सरकार ने फैसला लिया है।