{"_id":"588b4e554f1c1ba333cf6b15","slug":"net-pass-candidates-have-to-pass-entrance-test-for-phd","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी के एंट्रेस टेस्ट के लिए अब नेट पास को भी देना होगा टेस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी के एंट्रेस टेस्ट के लिए अब नेट पास को भी देना होगा टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शुक्रवार को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में यूजीसी के पीएचडी एडमिशन रेगुलेशन - 2016 को एडॉप्ट करने का फैसला लिया गया। पीएचडी में प्रवेश देने के लिए इसे एचपीयू में लागू किया जाएगा। बैठक कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई। फैसला लिया कि विवि के हर विभाग में रेगुलेशन के आधार पर पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेआरएफ के लिए सीधा प्रवेश मिलेगा। नेट पास, राजीव गांधी सहित अन्य स्कॉलरशिप लेने वाले स्टूडेंट्स को भी पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। ईसी ने विवि और कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा से छूट दी और सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया। जेआरएफ के अलावा अन्य स्कॉलरशिप और नेट पास छात्रों को काउंसलिंग में अलग से अंक देने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन
बैठक में आरट्रैक के साथ साइन एमओयू को भी मंजूरी दी गई। आरट्रैक के अधिकारी एमफिल की डिग्री एचपीयू से ही लेंगे। वे एमफिल में प्रवेश ले सकेंगे। एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) और राष्ट्रीय स्तर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीईआर) चंडीगढ़ के साथ साइन एमओयू को भी मंजरी दी। इसके मुताबिक एचपीयू के आईआईएचएस को एनआईटीटीईआर अपने शोध संस्थान, यानी पीएचडी डिग्री करवाने के लिए केंद्र बनाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सदस्यों की सहमति से यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से इंटर यूनिवर्सिटी और रिपब्लिक डे कैंप में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों, एनसीसी, एनएसएस छात्रों के लिए अलग से सेमेस्टर परीक्षाएं करवाने को मंजूरी दी गई। ट्रिब्यूनल के आदेशों पर विवि के फिजिकल एजूकेशन विभाग में सहायक आचार्य का साक्षात्कार परिणाम भी घोषित किया गया। डॉ. शमशेर सिंह को इस पद पर नियुक्ति दी गई है।
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
कार्यकारी परिषद की बैठक में प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र चौहान, विधायक अनिरुद्ध सिंह, उपाध्यक्ष एचपी हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन, शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल विंटा, प्रो. एसएस चौहान, प्रो. डीके शर्मा, डॉ. उमा वर्मा, राजकुमारी के साथ कुलसचिव डा. पंकज ललित बतौर सदस्य सचिव मौजूद रहे।