{"_id":"5b3624ec4f1c1bf36e8ba89a","slug":"nehru-youth-center-kullu-adventure-camp-come-to-end","type":"story","status":"publish","title_hn":" साहसिक गतिविधियों के लिए इन दो युवाओं को मिला बेस्ट कैंपर का खिताब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
साहसिक गतिविधियों के लिए इन दो युवाओं को मिला बेस्ट कैंपर का खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के रंजीत और मंडी की जगदंबा को बेस्ट कैंपर के खिताब से नवाजा गया। अनुशासन में दिल्ली के कुलदीप, उर्वशी गुप्ता और हमीरपुर के कृश ठाकुर अव्वल रहे।
विज्ञापन
मौका था नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से देवसदन में चलाए जा रहे हिमाचल और दिल्ली के युवाओं के साहसिक शिविर के समापन का। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए कुलदीप, नृत्य के लिए शाजिया ठाकुर, मेघा, विक्रम और रोहित को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
योगा के लिए धनेश्वरी और आशा के अलावा तीर्थ राज, हर्ष ठाकुर,आरती झा, बबीता, रंजना कुल्लू और सपना को भी पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में एडीएम कुल्लू अक्षय सूद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीवन की समस्याओं के साथ सामंजस्य बनाते हुए स्वयं जीना और दूसरों को प्रेरित करते रहना ही एडवेंचर है। युुवाओं को ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इससे एक-दूसरे के साथ मेल-मिलाप और दूसरे राज्य की संस्कृति, व्यंजन व वेशभूषा सहित अन्य कई गतिविधियों से युवाओं को रूबरू होने का अवसर मिलता है। जिला युवा समन्वयक डा. लाल सिंह ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान प्रतिभागी युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला युवा समन्वयक पंचकूला जेएस बाजवा, पंजाब के तरनतारन से डॉ. रमेश चंदेल, कृष्णा ठाकुर, विक्की ठाकुर, गोपाल ठाकुर और गुरुदेव सिंह राणा उपस्थित रहे।