फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NEET Toppers from Himachal

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में हिमाचल के होनहारों का जलवा

Thu, 18 Aug 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Aug 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
NEET Toppers from Himachal

सीबीएसई की ओर से घोषित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2016 के रिजल्ट में इस बार भी विद्यापीठ शिमला के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यापीठ के 50 से अधिक छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ शर्मा ने 552 अंक, गन्धर्व मेहता ने 531, रजत शर्मा ने 511 अंक, साहिल मेहता ने 502 अंक, लोचन शर्मा व दिव्या चौहान ने 500 अंक, अतेय

विज्ञापन


मुजिले ने 487 अंक, अभिषेक कौंडल ने 485 अंक, इशिका डोगरा ने 484, मिलनदीप कौर ने 482 अंक, अलिशा मुल्तानी ने 476, श्रद्धा शर्मा ने 472, अर्पित ने 471, वैशाली ने 471, मेघा चौहान ने 470, साहिल ठाकुर ने 461, खुशबू ने 456 अंक, अक्षिता शर्मा ने 455, मोहित ठाकुर ने 453 अंक अर्जित किए। निदेशक विद्यापीठ इं. रविन्द्र अवस्थी और डा. रमेश शर्मा ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। नीट यूजी परीक्षा की तैयारी के लिए अंतिम बैच शुरू हो गया है ।
विज्ञापन


अवनी के 35 छात्र-छात्राओं ने पास किया नीट
शिमला। अवनी सानवी विद्यामंदिर संजौली और लक्कड़ बाजार शाखा का एनईईटी का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। इसमें कंचन ने 601 अंक, भावना गुलेरिया 474, श्याम चौहान 472, कमलेश 454 अंक हासिल करके ऑल इंडिया में 272 रैंक हासिल किया। अ. ठाकुर ने 450, मनीषा 438, प्रज्जवल 440, सिद्धार्थ ने 427 अंक हासिल किए हैं। इसके अतिरिक्त आशीष, सरोज, संगीता, सचिन,
विज्ञापन
विज्ञापन


कामराज, प्रियंका, हेमा नेगी, विवेक, नीतिश, शिवम, मृदुल, चेतन, आशीष नेगी, दीक्षा ठाकुर, सुकीर्ति, अक्षिता, अजय दिनेश, कामिनी, नेहा, अंकिता, रोहिनी ने 400 से अधिक अंक हासिल किए हैं। लगभग 35 छात्र व छात्राओं ने एनईईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अवनी सानवी विद्यामंदिर के प्रबंध निदेशक बलविंदर जीत डोगरा तथा संस्थान प्रबंधक नीना गुप्ता ने छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों का आभार जताया।

अरनव के छात्रों का भी श्रेष्ठ प्रदर्शन

NEET Toppers from Himachal

अरनव सात्विक विद्यामंदिर बीसीएस न्यू शिमला और संजौली के छात्रों ने नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐश्वर्या वर्मा ने 474 अंक, अंशुल चौहान ने 431, सीमा नेगी ने 422, भावना ठाकुर ने 413, हेमराज ने 395 अंक और  रवि दत्त, लतेश कुमारी, भारती, तेजेन्द्र, अतुल, मानसी ने भी क्वालिफाई कर प्रदेश व संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक डीएन शर्मा ने बताया कि सभी मेधावियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

सुपर मैगनेट के छात्रों का सराहनीय प्रदर्शन
हमीरपुर। नीट के परिणाम में सुपर मैगनेट कोचिंग संस्थान हमीरपुर के छात्रों ने इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया। छात्रों में विजय कुमार ने 515, अकुला 467, प्रियंका 422, स्वाति 420, शानवी (400) और प्रतीक ने 389 अंक हासिल किए। संस्थान प्रबंधक ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। संस्थान प्रबंधन की ओर से वाटिका सूद, शगुन दत्त, प्रवेश ठाकुर और अमित कपिल ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

चाणक्य के छात्रों ने पास की नीट परीक्षा
हमीरपुर। नीट के परिणाम में चाणक्य के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक एवं संरक्षक डा. नवनीत शर्मा ने इस सफलता पर विद्यार्थियों को बधाई दी। शिल्पा ने 478, आंचल ने 474, शिवालिका ने 473, सचिन ने 408, विनायक ने 360, जबकि रुद्राश ने 346 अंक प्राप्त किए हैं।

एंबीशन के पांच छात्रों ने पास किया नीट
कुल्लू। एंबीशन क्लासिज मौहल के पांच छात्रों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। संस्थान के यमन ठाकुर ने 519 अंक, सुष्मिता चौधरी ने 444, शबनम ठाकुर ने 405, जेसुन कटोच ने 353 अंक और रितेश कुमार ने 400 अंक हासिल किए। संस्थान के निदेशक प्यारे राम राणा एवं पवन ठाकुर ने कहा कि इन सभी छात्रों ने पिछले दो सालों से काफी मेहनत की है।ा

 

सीएल के पांच विद्यार्थियों ने पास किया नीट

NEET Toppers from Himachal

मौहल स्थित सुष्मिता सीएल कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने मेडिकल की प्रतियोगिता नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक अर्शदीप ने बताया कि प्रिथल सूद, रितिका कपूर, श्रेया शर्मा, धर्मानंद तथा कृतिका ठाकुर ने परीक्षा पास की है। निदेशक ने इसके लिए छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है।

कैरियर अकादमी के चार छात्रों का रहा दबदबा
नाहन (सिरमौर)। कैरियर अकादमी नाहन के होनहार विद्यार्थियों ने एनईईटी की परीक्षा में अपना जलवा बिखेरा है। संस्थान के चार विद्यार्थियों ने यह परीक्षा बेहतर अंकों से पास कर ली है। अकादमी की रिया अग्रवाल ने टॉप किया है। रिया ने इस परीक्षा में 500 अंक हासिल किए। रिया ने ऑल इंडिया पीएमटी भी क्लीयर किया है।

जबकि अकादमी के अन्य छात्र तुषार ने 452, वरुण गुप्ता ने 450, अनुष्का ने 442 अंक लेकर इस परीक्षा में अकादमी का दबदबा कायम रखा। अकादमी के फिजिक्स के अध्यापक एवं अकादमी के मुख्य समन्वयक मनोज राठी व ललित राठी ने बच्चों की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए मेधावी बच्चों को बधाई दी है। निदेशक एसएस राठी व प्रिंसिपल डा. केसी शर्मा ने भी बच्चों को बधाई दी।

शानदार रहा केटालिस्ट का परिणाम
एनईईटी में कोचिंग संस्थान केटालिस्ट के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। संस्थान की अरनिका भंडारी ने 472 अंक प्राप्त कर सामान्य वर्ग की 15 प्रतिशत आरक्षित सीटों की सेंट्रल काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दूसरी ओर मेघना शर्मा ने आरक्षित वर्ग में 311 अंक प्राप्त कर सेंट्रल काउसलिंग के आवेदन के लिए क्वालिफाई किया है।

अंकिता मिन्हास ने 461, नंदिता 361, सान्या ठाकुर 302 और साक्षी सेन ने 285 ने लेकर प्रदेश की 85 प्रतिशत सीटों के लिए क्वालिफाई किया है।  संस्थान के निदेशक नीरज कुमार ने सभी को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed