फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NEET free coaching in himachal pradesh for govt school students

सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों को नीट की मिलेगी फ्री कोचिंग

Mon, 08 Oct 2018 12:23 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 08 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
NEET free coaching in himachal pradesh for govt school students

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के 100 मेधावी गरीब बच्चों को मुफ्त नीट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की कोचिंग दी जाएगी। सरकार पंचकूला एजूकेशन सोसायटी के माध्यम से गरीब बच्चों को एक माह की कोचिंग दिलाएगी। इसके लिए जमा दो के मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों का चयन दसवीं और जमा एक के अंकों पर आधार पर होगा।

विज्ञापन


मार्च 28 से दो मई तक विशेष कोचिंग कैंप में मेधावी बच्चों को नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पूछे जाने वाले प्रश्नों सहित पेपर पैटर्न और इसे आसानी से हल करने के तरीके सुझाए जाएंगे। मुफ्त कोचिंग कैंप के लिए स्कूल प्रधानाचार्या बच्चों के नाम सीधे पंचकूला एजूकेशन सोसायटी को भेजेंगे। नामों का चयन अंकों के आधार पर होगा। बच्चे सीधे भी सोसायटी के व्हाट्सऐप नंबर 9815219741 पर भी अपने नाम भेज सकते हैं।

विज्ञापन

NEET free coaching in himachal pradesh for govt school students

उधर, पंचकूला एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ ओपी सिंह ने बताया कि शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने निदेशक उच्च शिक्षा के माध्यम से स्कूल प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया है। प्रधानाचार्य 31 अक्तूबर तक सोसायटी को मेधावी बच्चों के नाम भेज सकते हैं। इससे पूर्व सोसायटी शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सरकार के माध्यम से दिसंबर में नीट के लिए विशेष कोचिंग कैंप लगाएगी।  

सोसाइटी हर साल देती है गरीब बच्चों को कोचिंग 
पंचकूला एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सोसायटी हर साल गरीब बच्चों को नीट की एक माह तक मुफ्त कोचिंग देती है। अब तक 500 से अधिक गरीब बच्चों को एमबीबीएस बना चुके हैं। कैंप में बच्चों को केवल रहने और खाने का खर्च देना पड़ता है, जबकि कोचिंग सहित पाठ्य सामग्री सोसायटी निशुल्क उपलब्ध करवाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed