हिमाचल के हजारों अभ्यर्थियों ने दिया नीट, बोले- फिजिक्स सेक्शन काफी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में रविवार को हजारों अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) दी। इसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। दूरदराज क्षेत्रों से अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ सुबह सात बजे ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। शिमला शहर में रविवार को 4480 छात्रों ने नीट दिया।
शहर में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षा देने छात्र शिमला आए थे। सेंट थॉमस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय जाखू, दयानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी लक्कड़ बाजार, लोरेटो कान्वेंट, चैप्सली, चैल्सी, सरस्वती पैराइाइज, जेसीबी स्कूल, तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से प्रत्येक केंद्र में पुलिस कांस्टेबल की भी ड्यूटी लगाई गई थी। टेस्ट देने आए कुछ छात्रों ने बातचीत में बताया कि फिजिक्स सेक्शन काफी मुश्किल और लंबा था।
इस सेक्शन को हल करने में काफी वक्त लगा जिस वजह से जैसा पेपर होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ।सीबीएसई की शिमला शहर की परीक्षा समन्वयक सेंट थॉमस स्कूल की प्रिंसिपल विधु प्रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
सभी स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। सीबीएसई की टीम ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर, हमीरपुर जिले में 4600 परीक्षार्थियों ने नीट दिया। जिले आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश भर के परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। हमीरपुर में परीक्षा के लिए 4800 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था।
इनमें से दो सौ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परमार्थ इंटनेशनल स्कूल ककड़ियार, एसडी स्कूल हमीरपुर, डीएवी सलासी, डीएवी कांगू, सेवन स्टार स्कूल मैहरे, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, हिम अकादमी हमीरपुर और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
प्रत्येक केंद्र में एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी थी। परीक्षा में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई और किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण, पर्ची या अन्य सामान परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया गया।
परीक्षा के सिटी समन्वयक और डीएवी सलासी के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण हुआ।