{"_id":"58a882754f1c1bd257d864fc","slug":"neet-and-jee-coaching-at-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET और JEE की तैयारी के लिए मिलेंगे टिप्स, यहां करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
NEET और JEE की तैयारी के लिए मिलेंगे टिप्स, यहां करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप भी एचपीयू में टिप्स हासिल कर सकते हैं। जी हां, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में एक अप्रैल से मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश को होने वाली परीक्षार्थियों के लिए प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. जोगिंद्र सिंह धीमान ने कहा कि मेडिकल की एनईईटी (यूजी) और इंजीनियरिंग की जेईई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग व अन्य आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए यह प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के परीक्षार्थियों को इसके लिए फीस अदा करनी होगी। यह फैसला सीबीएसई की जमा दो की मार्च माह में होेने वाली बोर्ड की परीक्षा और आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए लिया गया है। प्रो. धीमान ने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा के लिए होने वाले प्रशिक्षण के इच्छुक आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उनके परिवार की वार्षिक आय पांच लाख तक होनी चहिए। वहीं समान्य वर्ग के अभ्यर्थी तय तिथि से पूर्व अपने प्रार्थना पत्र जमा करवाएं। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्धि करवाई गई है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट और दूरभाष नंबर 0177-2830791, 2833458 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, एचएएस/आईएएस के लिए आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए बीस फरवरी को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है वे वे स्वयं केंद्र के कार्यालय से प्रवेश संबंधित जानकारी प्राप्त करें।