फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NDA exam in shimla

तीन हजार से अधिक युवाओं ने दी एनडीए की परीक्षा

Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
NDA exam in shimla

प्रदेश के हजारों युवाओं ने एनडीए की परीक्षा दी। इसके लिए राजधानी शिमला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। शिमला में संजौली कॉलेज, एडवर्ड स्कूल तथा अन्य परीक्षा केंद्रों में 3000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने एनडीए की परीक्षा दी। एनडीए परीक्षा के लिए प्रदेश के अन्य जिलों से भी प्रतिभागी शिमला पहुंचे थे। 

विज्ञापन


परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया गया। परीक्षा से पहले विद्यार्थी का सारा सामान एक स्टोर में रखवाया। परीक्षा हाल में जाने से पहले विद्यार्थी की पूरी तलाशी ली गई। उसके बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए हर परीक्षा हाल में दो से तीन अध्यापक मौजूद रहे। कैंपस में दो पुलिसकर्मी और गृहरक्षक के जवान भी मौजूद रहे। शिमला के संजौली कॉलेज में दो सेंटर बनाए गए थे। इसमें पहले सेंटर में 400 प्रतिभागियों में से 279 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर दो में भी 400 प्रतिभागियों में से 278 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। करीब 500 से अधिक प्रतिभागियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा दो सत्रों में ली गई। सुबह 9:30 से 12:30 तक और दूसरे सत्र में 2 से 5 बजे तक परीक्षा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed