फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NCERT conduct exams to test knowledge of 8th 9th and 10th class students

एनसीईआरटी जांचेगा आठवीं, नवमी, 10वीं के बच्चों का ज्ञान

Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
NCERT conduct exams to test knowledge of 8th 9th and 10th class students

प्रदेश के आठवीं, नवमी और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का ज्ञान जांचने के लिए एनसीईआरटी एक विशेष परीक्षा लेने जा रहा है। अगले माह एनसीईआरटी राष्ट्रीय स्तर पर अचीवमेंट सर्वे का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष परीक्षा में अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय के आब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों का आधार मजबूत करने के लिए एनसीईआरटी ने विशेष परीक्षा लेने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि संभावित है कि नवंबर महीने में परीक्षा का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आठवीं, नवमी और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब सवा लाख छात्र-छात्राओं की अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा ली जाएगी। अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय की विशेष परीक्षा ली जाएगी। स्कूली बच्चों का प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधार मजबूत करने के लिए हर विषय से 50-50 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के चार जवाब दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सही जवाब को चुनना होगा। ए, बी और सी तीन सीरीज में प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे। तीनों विषयों की परीक्षा एक-एक घंटे की होगी। किस विषय में बच्चे कमजोर हैं, इसका खुलासा सर्वे से होगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह से सवाल पूछे जाते हैं, इसका अंदाजा भी छात्र-छात्राओं को लग सकेगा। कम रिजल्ट वाले छात्रों के स्कूलों के शिक्षकों से जवाबतलब भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed