फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nauni University extended last date for sending counseling form

नौणी विवि ने काउंसलिंग प्रपत्र भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाई

Wed, 21 Oct 2020 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Nauni University extended last date for sending counseling form
नौणी विवि - फोटो : अमर उजाला

नौणी विवि ने एमएससी, एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों में ईमेल के माध्यम से काउंसलिंग परफोर्मा जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विवि ने एमएससी (सामान्य और स्व-वित्तपोषण सीटों) और एमबीए (एग्रीबिजनेस) के लिए परामर्श प्रपत्र भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। एमएससी और एमबीए (एग्रीबिजनेस) का परफोर्मा मेल करना होगा। पीएचडी कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग भेजने की अंतिम तिथि भी 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पीएचडी के लिए काउंसलिंग परफोर्मा भी मेल करना होगा।

विज्ञापन


विवि ने हाल ही में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया नया आरक्षण रोस्टर अपनाया है। आरक्षण रोस्टर को अपनाने के मद्देनजर विवि में सामान्य सीटों के लिए नया आवेदन करने का अवसर उन उम्मीदवारों को दिया गया है, जिन्हें नए आरक्षण रोस्टर में शामिल किया गया है और अभी तक इस शैक्षणिक सत्र में जिन श्रेणियों के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने का अवसर नहीं मिला था। बीएससी, एमएससी, एमबीए (एग्रीबिजनेस) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऐसे श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed