फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nauni university decalred result aakriti topper

नौणी विवि ने घोषित किया प्रवेश परीक्षा का परिणाम, आकृति टॉपर

Thu, 28 Jun 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 28 Jun 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Nauni university decalred result aakriti topper

डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने 16 जून को आयोजित स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीईई-2018) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मेरिट लिस्ट में आकृति शर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि सौरव भारद्वाज और आरुषि वालिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। अक्षिता और शौर्या शर्मा ने क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


प्रदेश के 5300 से अधिक विद्यार्थियों ने बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी और बी-टेक बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी।  प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विश्वविद्यालय के एलएस नेगी ऑडिटोरियम में 4 जुलाई को पहली काउंसलिंग होगी। प्रवेश परीक्षा में 53 प्रतिशत और उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन

सेल्फ फाइनांसिंग सीटों के लिए 30 तक करें आवेदन

Nauni university decalred result aakriti topper

विवि के प्रवक्ता सुचेत अत्री ने बताया कि इसके अलावा वे छात्र जो इन विषयों में स्वयं वित्त पोषित (सेल्फ फाइनांसिंग) सीटों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ 7 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। स्व-वित्त पोषित सीटें पूरे भारत के छात्रों के लिए खुली हैं और एडमिशन 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर की जाएगी।

ये दस्तावेज लाएं साथ- उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपनी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की मार्कशीट, पिछले स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र और अन्य श्रेणी प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed