फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National women's volleyball competition started at jubbal shimla

राष्ट्रीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, दिल्ली ने इस टीम को हराया

Sun, 17 Jun 2018 12:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जुब्बल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जुब्बल Updated Sun, 17 Jun 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
National women's volleyball competition started at jubbal shimla

तहसील की मांदल पंचायत में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन दिन छह मैच खेले गए। इनमें दिल्ली, साई धर्मशाला, चंडीगढ़ और हरियाणा की टीमें विजेता रहीं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स में पदक विजेता अर्जुन अवार्डी नृपजीत सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सात राज्यों की वॉलीबाल टीमें भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन का पहला मुकाबला साई धर्मशाला और जुब्बल के बीच खेला गया। इसमें धर्मशाला ने जुब्बल को हराया। दूसरे मैच में हरियाणा ने पंजाब की टीम को पराजित किया। तीसरे मैच में चंडीगढ़ ने राजस्थान की टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता का चौथा मैच दिल्ली और साई धर्मशाला के बीच खेला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगा प्रतियोगिता का समापन

National women's volleyball competition started at jubbal shimla

इसमें साई धर्मशाला ने दिल्ली की टीम को हरा दिया। पांचवें मैच में राजस्थान की टीम ने हरियाणा को दो शून्य से हराया। छठे मैच में हिमाचल महिला की टीम को हराकर दिल्ली की टीम विजेता रही।

समिति के अजय बिष्ट, अनिल काल्टा, प्रमोद देस्टा और कृष्ण पाल दुल्टा ने बताया कि वॉलीबाल टीमों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन पर 17 जून को अतिरिक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सुमन रावत मेहता विजेता तथा उप विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed