फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Assessment and Accreditation Council Grading to HPU Shimla

एक महीने में आ सकता है एचपीयू की ग्रेडिंग पर फैसला

Tue, 11 Oct 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Oct 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
National Assessment and Accreditation Council Grading to HPU Shimla
एचपीयू शिमला

प्रदेश विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग को 3 से 6 अक्तूबर तक विवि के निरीक्षण पर आई नैक टीम के जाने के बाद अब ग्रेडिंग का फैसला आने का विवि समुदाय को बेसब्री से इंतजार है। छात्र, शिक्षक, गैर शिक्षक हर वर्ग को ग्रेड के बढ़ने की पूरी उम्मीद है। यूजीसी नैक संभवत: 21 दिनों के भीतर एचपीयू के  ग्रेड बढ़ने पर फैसला दे सकता है। 

विज्ञापन


अधिकतम एक माह के भीतर यह साफ हो जाएगा, कि नैक टीम दौरे को लेकर विवि समुदाय द्वारा टीम के रूप में दिन रात एक कर की गई मेहनत किस हद तक सफल रहेगी। 6 अक्तूबर को लौटी नैक टीम चेयरमैन प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी ने एग्जिट मीट में अपने संबोधन के दौरान ही नैक टीम दौरे की सील बंद रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी थी, मगर यह सील बंद रिपोर्ट तब ही खुलेगी, जब यूजीसी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय का नया ग्रेड अपलोड हो जाएगा। 
विज्ञापन


एचपीयू लगातार यूजीसी की साइट पर बराबर नजर रखे हुए है। नैक की नई ग्रेडिंग पर फैसला नैक की एग्जिक्यूटीव की होने वाली बैठक में ही दौरे की रिपोर्ट रखी जाएगी। उसी में फैसला होना है कि विवि को कौनसा ग्रेड मिलता है। वर्तमान में नैक के बी ग्रेड प्राप्त एचपीयू का ग्रेड ए या ए प्लस तक पहुंचेगा या नहीं इसी पर विवि का भविष्य और विकास निर्भर करेगा। वर्तमान में बी ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय को पांच साल में आठ करोड़ के करीब डेेवलपमेंट ग्रांट मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेड बढ़ने पर इसमें करोड़ों की बढ़ोतरी होगी। यही नहीं ग्रेड बढ़ा तो विवि के साइंस और कला, प्रबंधन, भाषा सहित समस्त विभागों में शोध प्रोजेक्ट, सेप जैसी शोध के लिए मिलने वाली ग्रांट बढ़ना तय होगा। जिससे विवि में शोध और अनुसंधान कार्य बढ़ेगे। यही नहीं डेवलपमेंट ग्रांट बढ़ने से विवि में कक्षाओं और परिसर में सुविधाओं के विस्तार को भी पर्याप्त बजट मिलेगा। 

ग्रेड बढ़ने पर विवि के छात्रों की अतिरिक्त छात्रावास की सुविधा के लिए भी बजट मिलेगा। ग्रेड बढ़ने से बससे अधिक लाभ छात्रों को होगा, जिससे विवि अच्छे ग्रेड में आएगा और विवि से पास आउट होने वाले प्रोफेशनल कोर्स व अन्य कोर्स छात्रों की प्लेसमेंट अच्छे और मल्टीनेशनल कंपनी में होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। जिससे छात्रों के अच्छे रोजगार पाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।  

एक माह के भीतर आ जाएगा फैसला : प्रो. चौहान 
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान का कहना है कि विवि समुदाय ने ग्रेड को बढ़वाने के लिए नैक टीम के दौरे की तैयारियों को दिन रात मेहनत की है। इसमें शिक्षक, गैर शिक्षक और छात्रों तक का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि नैक टीम के दौरे की रिपोर्ट पर नैक एग्जिक्यूटीव में फैसला होना है, जिसे यूजीसी की साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 दिनों में या फिर अधिकतर एक माह के भीतर नैक की ओर से विवि को मिले ग्रेड पर फै सला पता लग जाएगा। 


एचपीयू ने जारी की यूजी कोर्स सेमेस्टर सिस्टम की फाइनल डेटशीट 
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने  रूसा सीबीसीएस के तहत चल रहे यूजी डिग्री कोर्स की फाइनल डेटशीट जारी कर साइट पर अपलोड कर दी है। इसे छात्र, शिक्षक डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कॉलेज प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों को संभावित अपलोड की डेटशीट में किसी तरह आपत्तियां दर्ज करने को पर्याप्त समय दिया था। 25 अक्तूबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट इसके आने और बदलाव करने के बाद ही जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed