इस दिन होगी एमएससी मैथेमेटिक्स की काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का गणित एवं सांख्यिकी विभाग 25 जुलाई को विभाग में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश को काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा की तय हुई कट आफ लिस्ट के मुताबिक सामान्य वर्ग के लिए 22 या इससे अधिक अंक, अनुसूचित जाति के लिए 20 या इससे अधिक, अनुसूचित जनजाति के लिए 18 या इससे अधिक, खेल कोटे के
अभ्यर्थियों के लिए 9 या इससे अधिक जबकि सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 19 या इससे अधिक प्राप्तांक कट आफ गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र सिंह धीमान ने कहा कि काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं, जमा दो, बीएससी और बीए के सभी सेमेस्टर के मूल प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे।
एचपीयू ने घोषित किया एमएड का परिणाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अब मेरिट के आधार पर विवि का शिक्षा विभाग बीस जुलाई को विभाग में सुबह दस बजे से काउंसलिंग करेगा।
एमएड प्रवेश परीक्षा के कोआर्डिनेटर प्रो. नयन सिंह ने बताया कि परिणाम विभाग में उपलब्ध है। इस परीक्षा में न्यूनतम तय अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए बीस जुलाई को विवि में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।