{"_id":"58ab30244f1c1b0953b23718","slug":"mou-signed-between-hpu-and-australia-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में पढ़ाई और शोध कर सकेंगे एचपीयू के छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आस्ट्रेलिया में पढ़ाई और शोध कर सकेंगे एचपीयू के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक अब आस्ट्रेलिया की बेकिनस यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई और रिसर्च कर सकेंगे। यूजीसी नेक से ए ग्रेड प्राप्त एचपीयू ने वर्ल्ड के सौ नामी विश्वविद्यालयों में शुमार बेकिनस यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया के साथ सोमवार को शैक्षणिक आदान-प्रदान और शोध गतिविधियां मिलकर बढ़ाने के लिए एक एमओयू साइन किया। विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को बेकिनस यूनिवर्सिटी के आए डेलीगेशन की बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें विवि के साइंस, मैनेजमेंट और अन्य विभागों के डीन और विभागाध्यक्षों ने भी भाग लिया। बेकिनस यूनिवर्सिटी की ओर से आए डेलीगेशन में यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस के एचओ प्रो. जॉन वॉटसन और निदेशक प्री क्लीनिकल स्टडीज अलिस्ट वार्ड, हमीरपुर जिला के मूल निवासी और बेकिनस यूनिवर्सिटी में नैनो मेडिसन के प्रो. जगत आर कंवर और उनकी पत्नी व वहां के बायो मेडिसन विभाग की वरिष्ठ लेक्चर रूपिंद्र कंवर शामिल थीं।
विज्ञापन
प्रो. कंवर ने इन दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए इस एमओयू में अहम भूमिका निभाई है। इससे पूर्व वे पंजाब यूनिवर्सिटी और गोवा विश्वविद्यालय के साथ भी इस तरह का करार कर चुके हैं। प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आपसी तालमेल, शोध क्षेत्र में मिलकर चलने से ही आगे बढ़ा जा सकता है। बेकिनस यूनिवर्सिटी के साथ हुए इस करार के मुताबिक एचपीयू के साइंस, मैनेजमेंट और अन्य
विज्ञापन
विभागों में पढ़ने वाले छात्र अब एमओयू की शर्तों के मुताबिक बेकिनस यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई के लिए जा सकेंगे और वहां के छात्र यहां पर पढ़ाई के लिए आएंगे। वहीं एचपीयू इस विश्वविद्यालय के साथ मिलकर शोध के कार्य को आगे बढ़ाएगा। इसमें दोनों विश्वविद्यालय एक-दूसरे के पास उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। वहीं इंटरनेट और उपलब्ध संचार सुविधाओं के साथ दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में मिलकर आगे बढ़ेंगे। शोध कार्य में दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का सुपरविजन करेंगे।
2013 में शुरू हुई थी कवायद
वर्ष 2013 में बेकिनस यूनिवर्सिटी में कार्यरत शिक्षक प्रो. जगत आर कंवर ने एचपीयू के साथ शैक्षणिक, छात्र और शिक्षक व शोध गतिविधियों का आदान-प्रदान करने के लिए एमओयू साइन करने की कवायद शुरू की थी, जिसे आखिरकार सोमवार को सिरे चढ़ाया गया।