फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 100 children scholarships stopped by mhrd

मंत्रालय ने रोकी 100 से अधिक बच्चों की छात्रवृत्ति, ये है वजह

Tue, 29 May 2018 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 29 May 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
More than 100 children scholarships stopped by mhrd

एमएचआरडी ने 100 से अधिक बच्चों की छात्रवृत्ति रोक दी है। बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक न करने वाले प्रदेश के 105 मेधावियों को महंगा पड़ गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रदेश के इनकी छात्रवृत्ति रोक दी है।

विज्ञापन


साथ ही बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक न करवाने तक उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की जाएगी। इन होनहारों ने साल 2009 से 2014 तक जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा बोर्ड के मेधावियों को हर साल छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इसके लिए मंत्रालय बाकायदा आवेदन आमंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2009 से 2014 तक के मेधावियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के साथ दिए खाते नंबरों को आधार नंबर से लिंक नहीं करवाया गया था। इससे इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है।

इनकी रोकी गई है स्कालरशिप

More than 100 children scholarships stopped by mhrd

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि सूची में शामिल मेधावियों के एमएचआरडी ने छात्रवृत्ति रोक दी है। मेधावियों को दो दिन के अंदर अपने बैंक खाते आधार नंबर के साथ लिंक करने होंगे। उसके बाद उन्हें छात्रवृत्ति जारी हो पाएगी। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड की जारी सूची में साल 2009 के चार मेधावियों की छात्रवृत्ति रोकी गई है, जबकि साल 2010 के पांच, 2011 के दो, 2012 के 32, 2013 के 19 और 2014 के 43 मेधावियों के बैंक खाते आधार से लिंक न होने के कारण छात्रवृत्ति रोकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed