{"_id":"5cef81f8bdec22077a42904f","slug":"mhrd-rank-to-hpu-shimla-at-164th-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने राष्ट्रीय रैंकिंग में सात स्थानों का किया सुधार, इस बार ये रैंक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने राष्ट्रीय रैंकिंग में सात स्थानों का किया सुधार, इस बार ये रैंक
Thu, 30 May 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने अखिल भारतीय स्तर पर किए गए संस्थागत राष्ट्रीय रैंकिंग में सात स्थानों का सुधार किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश भर में किए सर्वे में विवि का 164वां रैंक आंका गया है।
विज्ञापन
विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने बताया कि भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से किए सर्वे में विवि ने सात स्थानों का सुधार किया है।
इससे पहले विवि की रैंकिंग 171 थी। विवि में नेट/सेट और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहने वाले छात्र छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी के कारण भी रैंक में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा इस राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विवि के प्राध्यापकों के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों कई ओर से वित्त पोषित शोध कार्यों जैसी सफलताओं का भी आंकलन किया गया है।
विज्ञापन
विवि प्रशासन का दावा है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय ने सात स्थानों का सुधार किया है, अपने शोध और प्रसार का लोहा मनवाया है।