फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Merit List for admission in B.Ed

बीएड प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी, जल्द तय होगा काउंसलिंग शेड्यूल

Tue, 11 Jul 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Jul 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
Merit List for admission in B.Ed

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। पांच जून को आयोजित की गई बीएड की प्रवेश प्रक्रिया के 30 जून को घोषित नतीजों के आधार पर  संकाय और श्रेणी के मुताबिक यह मेरिट जारी की गई है। परीक्षा में अपीयर हुए कुल 12,247 परीक्षार्थियों में से न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त परीक्षार्थियों की सूची तैयार कर विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


इसी मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय बीएड की काउंसलिंग आयोजित करेगा। इसके लिए जल्द काउंसलिंग शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। मेरिट सूची में कला और वाणिज्य संकाय में 6,359 छात्र छात्राएं, जबकि मेडिकल में 2127, और नॉन मेडिकल विज्ञान संकाय में  3,498  ने प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त किए है। उन्हें हर संकाय की श्रेणीवार मेरिट में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा-2017 के घोषित नतीजे के आधार पर मेरिट तैयार की गई है। हर श्रेणी के छात्रों की अलग मेरिट बनाई गई है। इस प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 53 प्राप्तांक और आरक्षित वर्ग के लिए प्रवेश परीक्षा में 45 या इससे अधिक वाले छात्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही काउंसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। बीएड की काउंसलिंग एचपीयू में ही आयोजित की जाएगी। इसी आधार पर विवि के पीजी सेंटर के शिक्षा विभाग, धर्मशाला में बीएड संस्थान और विवि से संबद्ध 73 निजी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड डिग्री कोर्स की सीटें को चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत मेरिट सूची जारी कर दी है। 

कई निजी बीएड कॉलेजों को मान्यता मिलने पर भी संशय 
नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए 75 सरकारी और निजी कॉलेजों की करीब आठ हजार सीटों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। हाल ही में बीएड कॉलेजों की मान्यता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच पड़ताल को बनी एसआईटी की न्यायालय में पेश



की रिपोर्ट में कुछ निजी कॉलेजों की मान्यता खतरे में पड़ती नजर आ रही है, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि एचपीयू को इस संदर्भ में कोई ताजा आदेश नहीं मिले हैं, मगर इतना जरूर है कि यदि निजी कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई तो प्रवेश की प्रक्रिया में भी एचपीयू को बदलाव करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed