चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे सत्र को एमसीआई टीम ने दी हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा मेडिकल कॉलेज को एलओपी-दो (लेटर ऑफ परमिशन) देने को लेकर को एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम ने निरीक्षण किया। दिल्ली से आई तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने सारी सुविधाएं जांचीं।
अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर टीम ने ओपीडी सहित मरीजों के वार्डों का औचक निरीक्षण किया। वार्डों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।
जहां पर छोटी-मोटी खामियां नजर आईं, उन्हें ठीक करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कहा। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद टीम एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के क्लास रूम में पहुंची। जहां पर प्रशिक्षुओं के बैठने सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।
इस मामले में सुधार करने को कहा
इस दौरान मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। क्लासरूम के बाद टीम प्रशिक्षुओं के हॉस्टल गई। जहां पर उनके रहने और खाने की सुविधाओं का जायजा लिया गया।
इसमें एमसीआई ने संतोष जाहिर किया। प्रशिक्षुओं के खाने और रहने के मामले में और सुधार करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हॉस्टल के बाद एमसीआई की टीम प्राचार्य के कार्यालय पहुंची, जहां पर डॉक्टरों की संख्या के बारे में जांच पड़ताल की गई। साथ ही डॉक्टरों के प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजातों की जांच की गई।
कुल मिलाकर एमसीआई का दौरान चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए संतोषजनक रहा।
ये डॉक्टर शामिल रहे एमसीआई की टीम में
एमसीआई की टीम में शामिल डॉक्टर विमला थॉमस, डॉक्टर संकरदास चट्टोपाध्याय और डॉ. आशा खूबचंदनी ने अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एमसीआई का दौरा रहा संतोषजनक: डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल ओहरी ने बताया कि एमसीआई की टीम का दौरा काफी सफल रहा है। टीम ने कोई आपत्ति नहीं लगाई है। एमबीबीएस का दूसरा सत्र आसानी से शुरू हो जाएगा।