हिमाचल में एमएड और बीएड का पीसीपी शेडयूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके मुताबिक एमए एजूकेशन के पीसीपी एक मार्च से होंगे। ये 16 मार्च तक चलेंगे। बीएड के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम चार मार्च से शुरू होंगे। ये 15 अप्रैल तक चलेंगे। शेडयूल विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
इक्डोल की कार्यवाहक निदेशक प्रो. संजू करोल ने बताया कि पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम के शेडयूल की प्रति और कोर्स के लिए स्टडी मैटीरियल भी छात्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
बीएड और एमए एजूकेशन के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के बाद ही स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीसीपी के लिए अलग केंद्र बनाए गए है, तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
बीएड में प्रवेश को आज काउंसलिंग शुरू करेगा इक्डोल
विश्वविद्यालय इक्डोल ने बीएड डिग्री कोर्स ने प्रवेश के लिए वीरवार से से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। 25 फरवरी तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए 450 सीटों के लिए आए 890 आवेदन कर्ताओं की काउंसलिंग का श्रेणी और प्राप्तांक आधार पर शेडयूल पहले ही जारी किया गया है।
इसके मुताबिक ही इक्डोल भवन में काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी। काउंसलिंग में पात्रता की तय शर्तों और इससे संबंधित दस्तावेजों की जांच किए जाने पर प्रवेश दिया जाएगा। इक्डोल की निदेशक प्रो. संजू करोल ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है।
काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। आवेदनकर्ताओं को आवश्यक दस्तावेज काउंसलिंग में दिखाने होंगे, प्रवेश पाने पर तय फीस आदि जमा करवानी होगी।