{"_id":"5ab60d8c4f1c1b91778b72a3","slug":"mds-counselling-schedule-for-april-and-may-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएस काउंसलिंग का शेडयूल जारी, ऑनलाइन भरें फार्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडीएस काउंसलिंग का शेडयूल जारी, ऑनलाइन भरें फार्म
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा शिक्षा विभाग अप्रैल और मई में प्रदेश के सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों की 50 फीसदी स्टेट कोटा और निजी कॉलेजों की 50 फीसदी स्टेट और 50 फीसदी मैनेजमेंट कोटा की पीजी (एमडीएस) सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
9 अप्रैल को पहले चरण की काउंसलिंग होगी। जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 अप्रैल को होगी।
अभ्यर्थी 31 मार्च तक आनलाइन फार्म से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तय किए गए शेड्यूल और पात्रता शर्तों सबंधित जानकारी को प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में विभाग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। नीट-एमडीएस-2018 स्टेट मेरिट के आधार पर यह काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिसे काउंसलिंग कमेटी के सदस्य सचिव व प्रधानाचार्य राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला तैयार करेंगे।
विज्ञापन
पात्र अभ्यर्थी www.hpgdcshimla.org & www.hp.gov.in/hpdmerसे आवेदन फार्म और पात्रता संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थी को आवेदन फार्म के साथ तय फीस भी जमा करवानी होगी। इससे पहले 24 मार्च आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। लेकिन अब विभाग ने इसे सात दिन के लिए बढ़ा दिया है।