{"_id":"5d185d768ebc3e3c7f548f7b","slug":"mbbs-bds-seats-increased-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस बीडीएस की सीटें बढ़ी, प्रवेश को घट गए आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमबीबीएस बीडीएस की सीटें बढ़ी, प्रवेश को घट गए आवेदन
Sun, 30 Jun 2019 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटें बढ़ने के बावजूद नीट पास आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या कम हो गई है। दस फीसदी सवर्ण आरक्षण लागू करने के लिए प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की 120 सीटें बढ़ाई गई हैं। डेंटल कॉलेज में भी 15 सीटें बढ़ना तय है। इस बार आरक्षण की वजह से प्रवेश प्रक्रिया करीब 15 दिन लेट शुरू हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम तक प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की संख्या ढाई हजार ही पार कर पाई थी। यह पिछले सत्र में 3,920 रही थी। आवेदन की संख्या में आई देरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होना भी माना जा रहा है। इससे निजी कॉलेजों के लिए बाहरी राज्यों के छात्रों के कम आवेदन आए हैं। पंजाब में आवेदन प्रक्रिया जब समाप्त हुई, उसके एक दिन बाद हिमाचल के कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पोर्टल खोला गया।
विज्ञापन
एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा दो जुलाई को ऑनलाइन आवेदन के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों में से श्रेणीवार मेरिट जारी करेगी। पांच से 11 जुलाई तक काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होगी। एक अगस्त से नया सत्र शुरू होना है। परीक्षा नियंत्रक एवं प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के सचिव डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में मेरिट कर स्थिति आवेदन और प्रक्रिया छंटनी के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
निजी कॉलेजों के लिए बाहरी राज्यों से आते हैं आवेदन
डीएमई की अध्यक्षता में गठित एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 720 सीट और एक सोलन के निजी मेडिकल कॉलेज की 150 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कर रही है।
कमेटी शिमला स्थित एकमात्र डेंटल कॉलेज की 75 सीटों सहित विवि से संबद्ध निजी डेंटल कॉलेजों की 280 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कर रही है। कमेटी सरकारी कॉलेजों की 85 फीसदी सीटों और निजी कॉलेजों में 50 स्टेट और 50 मैनेजमेंट कोटा की सीटें भरेगी। सोलन के निजी मेडिकल कॉलेज में 25:75 अनुपात में स्टेट और मैनेजमेंट कोटा में सीटें आवंटित की जाती हैं।
पिछले सत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 439 रही थी कट ऑफ
पिछले सत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीटों के लिए 439 कट ऑफ रही थी, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज में कट आफ 360 के आसपास थी।