फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MBBS BDS counselling schedule

इस माह आ सकता है MBBS-BDS का काउंसलिंग शेड्यूल

Tue, 27 Jun 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Jun 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
MBBS BDS counselling schedule

एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल 28 जून तक जारी हो सकता है। एचपीयू से संबद्ध निजी, सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स को नीट के प्राप्तांक पर प्रवेश को आवेदन मांगे जाने हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में पहले ही प्रोस्पेक्टस रिव्यू कमेटी की बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन


अब शेड्यूल को अंतिम मंजूरी के लिए स्वास्थ्य सचिव को भेजा गया है। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा सभी निजी और सरकारी कॉलेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। इसी आधार पर मेरिट तैयार कर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख सात जुलाई हो सकती है।
विज्ञापन


काउंसलिंग का शेड्यूल केंद्र सरकार की ओर से आना है। आवेदक विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in और admissionshpushimla.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और काउंसलिंग से संबंधित हर जानकारी साइट पर अपलोड की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सरकार के पास आवेदन और काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस मंजूरी के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जुलाई अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक अगस्त से एमबीबीएस और बीडीएस डिग्री कोर्स के बैच की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 

इन मेडिकल कॉलेजों के लिए होगी काउंसलिंग 
विवि से संबद्ध आईजीएमसी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक और पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 100-100 और कुमारहट्टी स्थित निजी एमएमयू मेडिकल कॉलेज की 150 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग करवाई जाएगी। --


पांच डेंटल कॉलेजों के लिए होगी प्रवेश प्रक्रिया
नीट के प्राप्तांक के आधार पर विवि से संबद्ध सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए भी प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इनमें गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला की 60, निजी कॉलेज पांवटा साहिब में 100, भुजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ में 60, डीएवी सोलन में 60 और हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में 60 सीटों के लिए मेरिट आधार पर काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed