फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MBBS BDS Counselling in HPU Shimla Himachal Pradesh

सुबह चार बजे तक चली एमबीबीएस की काउंसलिंग

Sun, 01 Jul 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jul 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
MBBS BDS Counselling in HPU Shimla Himachal Pradesh

एचपीयू में एमबीबीएस और बीडीएस के लिए पहले दिन शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई काउंसलिंग शनिवार तड़के चार बजे तक चली। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को दूसरे दिन नीट आधारित प्रदेश की मेरिट सूची में सभी वर्ग के 151 से 450 रैंक तक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। सुबह दस बजे से देर रात तक काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रही। 

विज्ञापन


प्रदेश की नीट काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. अशोक शर्मा और सचिव एचपीयू सीओई डा. जेएस नेगी की देखरेख में चल रही इस प्रक्रिया में पूरे प्रदेशभर से आए अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रविवार को भी काउंसलिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


रविवार को स्टेट मेरिट में 451 से 850 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग के लिए बचे सीमित समय के चलते काउंसलिंग में लगाए अधिकारी, कर्मचारी और अभिभावक व अभ्यर्थी सुबह तक डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट की एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग कमेटी के सचिव विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के मुताबिक मेरिट के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही है।

जो प्रदेश के बाहर से पढ़े हैं, उनका काउंसलिंग परिणाम गोपनीय रखा जा रहा है, उन्हें सीट आवंटित नहीं की जा रही है। इस मामले में दायर याचिका पर न्यायालय का फैसला आने के बाद ही ऐसे अभ्यर्थियों की सीटें आवंटित करने का निर्णय लेकर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। 

एक जुलाई को सामान्य वर्ग संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 451 से 850,  2 जुलाई को सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी में 851 से 1450 रैंक के, 3 जुलाई को सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 1451 से 2150 रैंक, 4 जुलाई को सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 2151 से 3000 रैंक तक के और  5 जुलाई को  सामान्य  संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 3001 से 3960 रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 


तकनीकी विवि में जेईई मेन के आधार पर काउंसिलिंग कल से- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी-फार्मेसी, बी-आर्किटेक्चर, एमटेक, एमसीए और एमबीए समेत सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। बीटेक में प्रथम चरण की काउंसिलिंग 2 जुलाई से शुरू हो रही है। 

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जेईई मेन के आधार पर पहल राउंड में कश्मीरी शरणार्थी, बेटी है अनमोल के तहत एकल बेटियों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की उपआरक्षित सीटों के लिए 2 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। इसमें रक्षा, स्वतंत्रता सेनानी, शारीरिक दिव्यांग, बीपीएल, स्पोर्ट्स और पिछड़ा क्षेत्र से संबंधित उप आरक्षित वर्ग के छात्र शामिल होंगे।

सामान्य और ओबीसी के उप आरक्षित वर्ग के लिए 3 जुलाई, जबकि 4 जुलाई को सामान्य वर्ग के अनारक्षित छात्रों के लिए काउंसिलिंग होगी। एचपीसीईटी के आधार पर पहला राउंड काउंसिलिंग का 9 जुलाई से शुरू होगा।

एचपीसीईटी के आधार पर बी-फार्मेसी के पहले चरण की काउंसिलिंग 5 जुलाई से शुरू होगी। जबकि बी-आर्किटेक्चर की काउंसिलिंग 6 और 7 जुलाई को होगी। तकनीकी विवि के अधीन सभी महाविद्यालयों में दाखिले प्रवेश परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर होंगे। 

बीटेक के लिए रिकॉर्ड 2007 आवेदन- तकनीकी विवि ने जेईई और एचपीसीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। बीटेक के लिए सबसे अधिक 2007 आवेदन तकनीकी विवि को प्राप्त हुए हैं।

वहीं बी-फार्मेसी के 910 और बी-आर्किटेक्चर की 126 आवेदन विवि के पास पहुंचे हैं। तकनीकी विवि के अधीन वर्तमान में प्रदेश में इंजीनियरिंग और बी-फार्मेसी के 15-15 महाविद्यालय चल रहे हैं। जबकि बी-आर्किटेक्चर में नगरोटा बगवां स्थित एकमात्र महाविद्यालय है, जहां 40 सीटें हैं।

प्रदेश तकनीकी विवि के डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा ने बताया कि जेईई मेन के आधार पर बीटेक प्रथम चरण की काउंसिलिंग सोमवार से शुरू होगी। जबकि एचपीसीईटी के आधार पर काउंसिलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में दाखिला मिलेगा।

एचपीयू ने घोषित किया यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी कोर्स बीए, बीकॉम और बीएससी के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 40 हजार परीक्षार्थी बैठे थे।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने दावा किया कि एचपीयू ने पीजी कोर्स की काउंसलिंग की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के बाद एक माह के भीतर पूरा परिणाम घोषित कर दिया है। उनका कहना है कि विवि की ओर से सभी अपीयर हुए छात्रों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।


अब सिर्फ वे मामले बचे हैं, जिनमें छात्र के विषय, रोलनंबर, सब्जेक्ट कोड या फिर फीस आदि की प्रक्रिया छात्र ने स्वयं पूरी न की हो। पीजी कोर्स की काउंसलिंग के लिए छात्र अपना परिणाम और अंक तालिका डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम विवि की वेबसाइट  www. hpuniv.hp.gov.in, wwwhpuniv.nic.in के माध्यम से जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed