फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MBBS BDS Counselling FROM 29 June to 5th July in Himachal Pradesh

एमबीबीएस, बीडीएस के लिए आवेदन बंद, इस दिन से काउंसलिंग

Thu, 21 Jun 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
MBBS BDS Counselling FROM 29 June to 5th July in Himachal Pradesh

हिमाचल के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सरकार के तय शेड्यूल के मुताबिक इन दोनों कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 21 जून को अधूरे फार्म को पूरा भरने और इसकी कमियों को दूर करने का समय दिया गया है।

विज्ञापन


एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की काउंसलिंग करवा रहा विवि तय शेड्यूल के मुताबिक 25 जून को नीट परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट जारी करेगा। इसमें श्रेणीवार मेरिट भी जारी की जाएगी। जबकि 29 जून से पांच जुलाई तक कोर्स में प्रवेश को काउंसलिंग की प्रक्रिया चलाई जाएगी।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि प्रदेश में एचपीयू से संबद्ध सरकारी एबीबीएस कॉलेजों की छह सौ और निजी एमएमएमसी की 150 सीटों सहित कुल 750 एमबीबीएस सीटों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि प्रदेश के एक सरकारी और शेष निजी डेंटल कॉलेजों की 340 बीडीएस कोर्स की सीटों के लिए भी काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया तय शेडॅयूल के मुताबिक एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा निदेशक की देखरेख में पूरी की जाने वाली इस प्रक्रिया के तहत एक अगस्त से पहले पूरी कर ली जाएगी और एक अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाहर  से स्कूल की पढ़ाई करने वाले मूल हिमाचली अभ्यर्थियों की याचिका पर न्यायालय के फैसले के मुताबिक याचिकाकर्ता के ऑनलाइन आवेदन भी आए है। फार्म की छंटनी की प्रक्रिया पूरी होने पर ही साफ होगा कि इन कोर्स के लिए कुल कितने आवेदन आए है।


सात अभ्यर्थियों को आवेदन की सशर्त अनुमति- न्यायालय के आदेशों पर बाहरी राज्यों से स्कूल स्तर की शिक्षा प्राप्त सात नीट पास अभ्यर्थियों को एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed