फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MBbs and BDS state quota seats full in himachal

एमबीबीएस और बीडीएस में इस कोटे की सीटें फुल

Wed, 04 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
MBbs and BDS state quota seats full in himachal

एमबीबीएस और बीडीएस में इस कोटे की सभी सीटें भर गई हैं।  विवि में में एचपीयू से संबद्ध मेडिकल और डेंटल कॉलेजों सहित एक निजी मेडिकल कॉलेज के लिए चल रही एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग की प्रक्रिया में मंगलवार देर रात तक सरकारी कॉलेजों की स्टेट कोटा की सीटें आवंटित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


निजी डेंटल और सोलन स्थित एमएमएमसी की मैनेजमेंट कोटा की सीटों के लिए काउंसलिंग का दौर आगे भी जारी रहेगा। एनआरआई कोटा की सीटें अभी शेष रहती हैं। 

काउंसलिंग को तय शेड्यूल के मुताबिक तीन जुलाई को सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 1451 से 2150 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। देर रात तक काउंसलिंग का दौर जारी रहा है।
विज्ञापन


अब  चार जुलाई को सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 2151 से 3000 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। वहीं पांच जुलाई को  सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी के 3001 से 3960 रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट एमबीबीएस- बीडीएस काउंसलिंग कमेटी के सचिव और विवि के परीक्षा नियंत्रक डां. जेएस नेगी ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा रही है। यह पांच जुलाई तक जारी रहेगी। 

समय से उपलब्ध करवा दिया जाएगा यूजी परीक्षा परिणाम 

MBbs and BDS state quota seats full in himachal

विश्वविद्यालय में बीते रोज से शुरू हुई पीजी कोर्स की काउंसलिंग के दूसरे रोज एमएससी बॉटनी, जियोलॉजी और एमएमसी कोर्स के लिए संबंधित विभागों में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान और अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने इन विभागों में जा कर काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। कुलपति प्रो. चौहान ने कहा कि इन तीनों विभागों में पाया गया कि बहुत कम छात्र ऐसे थे, जिनका यूजी का परीक्षा परिणाम नहीं आया था।

यह कोई बहुत गंभीर समस्या नहीं है। काउंसलिंग के बाद छात्रों को पिछला परिणाम जमा करवाने को पर्याप्त समय दिया जाएगा। उसके बाद ही प्रवेश की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा विंग में प्राथमिकता के आधार पर रुके परिणाम को सेटल करवाकर घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed