फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MBA MCA BBA BCA courses to be shifted to HPTU Hamirpur soob

HPU का बोझ कम करने की तैयारी, इन कोर्स को शिफ्ट करने का बना प्रस्ताव

Tue, 19 Jun 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Jun 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
MBA MCA BBA BCA courses to be shifted to HPTU Hamirpur soob

एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए जैसे व्यावसायिक कोर्स जल्द ही तकनीकी विश्वविद्यालय के दायरे में आ जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का बोझ करने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। मामले को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। सरकार ने मंजूरी मिलने के बाद इन सभी कोर्सेज को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन लाया जाएगा।

विज्ञापन


साल 2010 में स्थापित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में वर्तमान में कोई भी कक्षाएं नहीं लगती हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय ऊना और धर्मशाला डिग्री कॉलेज के अलावा 11 निजी संस्थानों में एमबीए और एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा लेता है। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से भी बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जाती है।

विज्ञापन

अब तकनीकी विश्वविद्यालय ही करवाएगा एमबीए और एमसीए

MBA MCA BBA BCA courses to be shifted to HPTU Hamirpur soob

एचपीयू से यह बोझ कम करने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने व्यावसायिक कोर्स पूरी तरह से अपने अधीन लेने की तैयारी की है। वर्तमान में तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित करवाता है। परीक्षाएं आयोजित करवाने के अलावा परिणाम तैयार किए जाते हैं।

हमीरपुर में स्थापित तकनीकी विश्वविद्यालय बीते दस सालों से पुराने एसडीएम ऑफिस में चल रहा है। अब जयराम सरकार ने हमीरपुर शहर के समीप विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। हालांकि, एचपीयू पहले की तरह अपने कैंपस में एमबीए कोर्स और बिजनेस कालेज में चले रहे बीबीए-बीसीए कोर्स करवाता रहेगा।  

तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इस मामले को कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। सरकार ने तकनीकी विश्वविद्यालय को मजबूत करने के लिए छह माह का समय दिया है। इसी कड़ी में यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। - बिक्रम सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed