फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maruti suzuki interview for ITI pass candidates in Nadaun Hamirpur

आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सैलरी 16 हजार

Fri, 08 Feb 2019 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Feb 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki interview for ITI pass candidates in Nadaun Hamirpur

आईटीआई नादौन स्थित रैल में मारुति सुजुकी लिमिटेड गुजरात प्लांट के लिए 11 और 12 फरवरी को परीक्षा और साक्षात्कार लेगी। कंपनी 11 फरवरी को अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा लेगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 12 फरवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इलैक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक, सीओई और पेंटर ट्रेड के 2014 से 2018 तक के पास आउट अभ्यर्थी कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आईटीआई नादौन के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि अभ्यर्थी के दसवीं में कम से कम 50 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

maruti suzuki interview for ITI pass candidates in Nadaun Hamirpur

साक्षात्कार में अप्रेंटिशिप के छात्र योग्य नहीं होंगे। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को पहले सात माह के लिए रखेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को 16200 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। वर्दी, सेफ्टी सूज और कैंटीन की सुविधा भी दी जाएगी।

सात माह बाद कंपनी अभ्यर्थी के कामकाज और व्यवहार को देखते हुए उन्हें स्थायी कर्मचारी बना सकती है। प्रदेश के इच्छुक आईटीआई डिप्लोमा होल्डर अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पैनकार्ड (सभी की तीन प्रतियां), पांच फोटो सहित आईटीआई नादौन स्थित रैल में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed